घर के बाहर बाइक खड़ी करना दंपत्ति को पड़ा महंगा, चार पहिया गाड़ी सवार दबंगों ने लाठी डंडा से किया हमला, घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खैरा में दबंगों ने बाइक न हटाने पर दंपत्ति पर लाठी डंडा से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद घायल दंपत्ति का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दंपत्ति का कहना है कि दबंगों का क्षेत्र में बड़ा आतंक है, उन्होंने यह घटना उनके साथ दोबारा की है। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खैरा निवासी श्रीमती रजनी ने प्रेमनगर थाना में शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति राजेंद्र कुमार साहू और उसका पुत्र घर के बाहर खड़े थे, तभी विपक्षी उसके घर आए और अपनी चार पहिया गाड़ी उसके घर के सामने खड़ी करने के लिए बाइक हटाने के लिए कहने लगे। जब रजनी के पति ने बाइक हटाने से मना किया तो विपक्षियों ने अपने आठ दस लोगों को और बुला कर उसके पति व पुत्र पर जान लेवा हमला करते हुए मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर वह बचाने पहुंची तो दबंग विपक्षियों ने उस पर भी हमला कर दिया। रजनी का आरोप है हमलावर उसे व परिवार को हत्या करने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना में रजनी का पति राजेंद्र कुमार साहू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलों का आरोप है कि दबंगों ने यह घटना उनके साथ दूसरी बार की है। इसके पूर्व भी माह मई में भी इसी प्रकार हमला कर पुलिस से दबाव बनाकर समझौता करा दिया था। पुलिस में शिकायती पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि खैरा में हुए झगड़े और घायल व्यक्ति की उन्हें जानकारी नहीं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *