मानसिक दिवालिया पन के शिकार का व्यक्ति है दामोदर यादव : सुधीर सिंह गौर

झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश के झांसी आगमन को लेकर सादर विधायक पंडित रवि शर्मा पर प्रहार करते हुए दामोदर यादव द्वारा की गई बयानबाजी पर भाजपा नेता/ समाजसेवी सुधीर सिंह गौर ने दामोदर यादव को मानसिक दिवालिया पन के शिकार का व्यक्ति बताया है, यह अपने आप को राजनीति में बढ़ाने के लिए उल जुलूल बयान बाजी करता है।भारतीय जनता पार्टी के नेता, समाजसेवी सुधीर सिंह गौर ने कहा कि दामोदर यादव मानसिक दिवालिया पन के शिकार का व्यक्ति है, वह राजनीति में अपनी जगह बनाने और चर्चाओं में आने के लिए उल जुलूल बाते करता है, वह खुद को फेमस करने के लिए ऐसी बयान बाजी करता है। उन्होंने कहा कि दामोदर यादव को खुद दतिया जिले से 25 हजार वोट नहीं मिले थे, वो क्या झांसी में आकर भाजपा को 25 हजार वोटों से हराएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है, सुरज के समान पार्टी है, जो सूरज पर थूकेगा वो उसके ऊपर खुद गिरेगा। उन्होंने कहा कि साधु संतों का सम्मान भारत देश में हमेशा रहा है, और रहेगा, उन्होंने बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के लिए कहा कि हम सब को उनके झांसी आगमन पर उनका सम्मान करना चाहिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *