झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिया नंबर नौ में देर शाम झगड़ा होने ऊपर बाद छत पर चढ़े रेल कर्मी की संदिग्ध अवस्था में जमीन पर गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पुलिया नंबर नौ निवासी जगदीश रायकवार का 35 वर्षीय पुत्र दीपक रायकवार रेलवे में गैंगमैन के पद पर कार्यरत था। आज दोपहर वह अपने घर के बाहर मौजूद था तभी शराब के नशे में उसका किसी से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने घर की छत पर पहुंचा। कुछ देर बाद घर के अंदर मौजूद परिजनों को बाहर से धड़ाम की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने घर के बाहर निकल कर देखा तो दीपक जमीन पर पड़ा था। तत्काल परिजन उसे रेलवे अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
