Home Uncategorized वारदात की फ़िराक़ में घूम रहे मध्यप्रदेश के दो बदमाश गिरफ्तार

वारदात की फ़िराक़ में घूम रहे मध्यप्रदेश के दो बदमाश गिरफ्तार

26
0

झांसी। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में घूम रहे मध्यप्रदेश के दो बदमाशों को समथर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस सहित चार पहिया गाड़ी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस के निर्देशन में अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध चार पहिया गाड़ी स्विफ्ट क्रमांक एमपी 07 सी के 5730 को रोक कर उसके अंदर तलाशी ली। गाड़ी के अंदर बैठे दो युवकों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, छ जिंदा कारतूस ओर दो मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के जिला दतिया ग्राम खिरिया निवासी सुरेश अहिरवार ओर सत्यम प्रजापति बताए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बदमाश है, ओर दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here