Home उत्तर प्रदेश अवैध निर्माण पर पर खनिज विभाग हुआ सख्त, होगी लाखो की...

अवैध निर्माण पर पर खनिज विभाग हुआ सख्त, होगी लाखो की वसूली

43
0

झांसी। लक्ष्मी गेट बाहर अवैध रूप से जेसीबी मशीन से चल रहे वैसमेंट खुदाई प्रकरण को खनिज विभाग ने गंभीरता से ले लिया है। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करते हुए अवैध निर्माण कर्ता को नोटिस जारी कर लाखो की वसूली करने की तैयारी कर ली है। आपको बता दे कि पिछले एक सप्ताह से सारे नियमों को ताक पर रखकर घनी आबादी वाले इलाका लक्ष्मी गेट पर जेसीबी मशीन से अवैध तरीके से जेडीए और खनिज विभाग से बिना अनुमति लिए बीस फिट गहरा बेसमेंट खोद दिया। जिसके चलते घनी आबादी में कई मकानों में जेसीबी चलने से दरारें आ गई और मकान गिरने की आशंका के चलते कई लोग दहशत में थे। इस घटना के वीडियो और खबरे मीडिया में वायरल हुई तो संबंधित विभाग जेडीए और खनिज विभाग नींद से जाग गया। खनिज विभाग ने आज अपनी सर्वेक्षण टीम के साथ मौका मुआयना किया। खनिज अधिकारी ने मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए बताया कि घनी आबादी में अवैध रूप से जेसीबी मशीन चलाकर बेसमेंट खोदने की उनके विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि टीम ने निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई है। संबंधित को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संबंधित से इस प्रकरण में लाखों की वसूली हो सकती है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here