Home उत्तर प्रदेश अधिकारियों ठेकेदारों की मिली भगत से नगर निगम में हो रहा भ्रष्टाचार,...

अधिकारियों ठेकेदारों की मिली भगत से नगर निगम में हो रहा भ्रष्टाचार, बर्दाश्त नहीं करेंगी कांग्रेस : पत्रकार विष्णु दुवे की नगर निगम और ठेकेदार की भ्रष्टाचार पर प्रकाशित खबर पर मचा हड़कंप

32
0

झांसी। शहर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार विष्णु दुवे के द्वारा एक सड़क का दो कंपनी को टेंडर और फिर बिल पास किए जाने के नगर निगम के भ्रष्टाचार का समाचार दो दिन पूर्व अपने समाचार पत्र में प्रकाशित किया था। जिसको लेकर पूरे नगर निगम में खलबली मची हुई है। विष्णु दुवे पत्रकार की भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबर के बाद कांग्रेस ने इस प्रकरण पर कार्यवाही की मांग की है।नगर निगम में बाहर दतिया गेट स्थित सड़क में हुए भ्रष्टाचार की खबर सुनकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों जिसमें प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश चंद्र बिलहाटिया, पूर्व सभासद मुकेश अग्रवाल, पूर्व सभासद अखलाक मकरानी आदि ने दतिया गेट बाहर मौके पर जाकर सड़क का निरीक्षण लिया। जानकारी प्राप्त हुई थी कि एक ही सड़क पर आर आई एस और नगर निगम द्वारा टेंडर किए गए,RES द्वारा मौके पर सड़क डाल दी गई इसके उपरांत नगर निगम द्वारा बिना सड़क डाले ही उक्त सड़क का 29 लख रुपए का पेमेंट कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर RES विभाग द्वारा सड़क बनाई जाने का बोर्ड देखकर प्रतीत हो रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से जनता के पैसों के साथ खिलवाड़ कर जनता को लूटा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने महापौर बिहारीलाल और नगर आयुक्त से दूरभाष पर वार्ताकार स्थिति से अवगत कराया और उक्त प्रकरण की शीघ्र जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क के नाम पर भ्रष्टाचार किए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उक्त मामले की जांच करें। अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करने के बाद होगी और जनता के साथ हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here