
झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता सेनानी मिसुरियादीन पासी की जयंती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा सुनील तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं सेवादल के जिलाध्यक्ष मुकेश बेदौरिया की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को अमीर चंद आर्य, गिरजाशंकर राय, हरिओम श्रीवास, मुकेश साहू, यथार्थ करोठिया, सुनील सिंह, सिराज खान, राजू वंशकार, अनिकेत बेदौरिया, रामजी श्रीवास, मुमताज खान व दयाल दास आदि ने विचार व्यक्त करते हुए इन महापुरुषों के आदर्शों का अनुशरण करने का संकल्प दोहराया। संचालन पवन राज ने किया और संचालन शैलेन्द्र कुमार शीलू ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply