झाँसी न्यूज़

जिलाधिकारी से की गांधी उद्यान की दुर्दशा सुधारने की मांग

झांसी। आज गांधी जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उद्यान में पुष्पांजलि करने पहुंचे जिलाधिकारी गौरंग राठी से महात्मा गांधी शांति प्रतिष्ठान सेवा समिति की ओर से की ओर से श्रीराम बिलगैया , पूर्व नगर पालिका सदस्य देवीसिंह कुशवाहा, अमीर चंद आर्य, शैलेन्द्र कुमार शीलू एवं पवनराज नगरा ने गांधी उद्यान की दुर्दशा सुधरवाने की मांग करते हुए बताया कि नगर नगम द्वारा कुछ माह पूर्व उक्त पार्क का सुंदरीकरण कार्य कराया था। परंतु पार्क के चारों ओर गंदगी का अंबार रहता रहता है। नियमित सफाई के अभाव में पार्क के पास कचरा फैला रहता है। उक्त पार्क के द्वार के नाम की पट्टिका उखड़ी पड़ी है। पार्क के आस -पास अतिक्रमण फैला है। पार्क में रखी पानी की टंकी ही शोपीस बनी हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय ने कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply