झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने के प्रयास करते हुए अराजक तत्वों ने बाबा भीम राव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ग्रामीण में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझा कर कार्यवाही का भरोसा देते हुए मामला शान्त किया और बाबा भीमराव अंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को मरम्मत कराकर उसे उसी स्थान पर स्थापित कराने का देर शाम तक कार्य जारी रहा। इधर पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की सीसीटीवी कैमरे के आधार पर तलाश कर रही है।पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक आज सूचना मिली कि चिरगांव के ग्राम देवरा में अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इस सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आक्रोशित व्यक्त कर रहे लोगों को घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कराने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। साथ ही पुलिस ने प्रशासन टीम के सहयोग से क्षतिग्रस्त प्रतिमा को मरम्मत कराकर पूर्ण रूप से दुरुस्त कराते हुए उसी स्थान पर स्थापित कराने का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों को तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा