आजाद भारत में आजादी के योद्धा अतिक्रमण में कैद, जिम्मेदार मौन

झांसी। जिन महापुरुषों ने भारत को आजादी दिलाने अहम योगदान दिया। उन्हीं महापुरुषों की प्रतिमाओं का जिम्मेदार विभाग ठीक तरीके से रखरखाव नहीं कर पा रहे। आजादी के योद्धा आज अतिक्रमण में पूरी तरह से कैद हो गए। सरकार के लाखों रुपयों की लागत से महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए उनके पार्क और उसमें लगाई गई उनकी प्रतिमाओं का रखरखाव ठीक ढंग से जिम्मेदार विभाग नहीं कर पा रहा है। आपको बता दे कि कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा लगी हुई है, इस प्रतिमा के चारों और अवैध ठेले, अवैध होर्डिंग, पोस्टर बैनर, और अवैध तिपहिया वाहन स्टैंड पर वाहनों का जमावड़ा लगने से प्रतिमा पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट के है, बाहर से प्रतिमा तो दूर की बात अतिक्रमण के चलते पार्क तक दिखाई नहीं देता। इसी प्रकार सीपरी बाजार के सुभाष मार्किट में जवाहर लाल नेहरू पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित है, इस पार्क में सब्जी विक्रेताओं का कबाड़, सब्जियों के बोरे और चारों ओर अवैध ठेला और वाहनों का अतिक्रमण लगा रहता है, जिससे पार्क की सुंदरता तो खत्म हो ही राज साथ ही आजाद भारत में आजादी के योद्धाओं को पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में रखा गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *