झाँसी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावलियां प्रकाशित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 17 नवम्बर, 2026 को अपराह्न 12:30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट, झाँसी में होगी। उक्त बैठक में आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा