झांसी। सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन कराए जाने के आज से पंद्रह दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के शुभारंभ जिलाधिकारी, एसएसपी ने गुब्बारे उड़ाकर और वाहन रैली को हरीझंडी दिखाकर किया।सोमवार को सुरक्षा पखवाड़ा (दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक) के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन एवं बाइक रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। झाँसी पुलिस ने आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।खबर का बॉक्सयातायात माह एक करोड़ से अधिक वसूला जुर्मानाझांसी। यातायात माह नवम्बर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस ने पंद्रह दिवस में 12 हजार 182 चालान वाहनों के काटे, साथ ही एक करोड़ 65 लाख 6 हजार पांच सौ रुपया यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों से वसूला गया। इसके अतिरिक्त 43 वाहन बिना कागजों के सड़क पर दौड़ रहे थे जिन्हें यातायात पुलिस ने सीज कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा