सरकार की करोड़ों कीमत की जमीन पर हो रहा अवैध बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई का कारोबार, सरकारी बाउंड्री की आड़ में पहाड़िया खोदकर बेची जा रही मिट्टी

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जमीनों को संरक्षित करने के लिए लगातार धार्मिक, पर्यटन, स्थल और पार्क आदि बनवा रही है। इन सरकारी जमीनों को संरक्षित करने की जिन विभाग के अफसरों के कंधों पर जिम्मेदारी है, उन्हीं की मिली भगत से सरकारी जमीनों पर अवैध करिवर फलफूल रहे है, साथ ही अवैध कारोबारी सरकारी पहाड़िया को जेसीबी मशीन से खोदकर मिट्टी भी बेच रहे। इस और न तो नगर निगम, भूगर्भ जल विभाग और न ही खनिज विभाग का ध्यान जा रहा। तीनों विभाग बड़े पैमाने पर हो रहे इस बड़े अवैध कारोबार की और अनदेखी कर रहे है।आपको बता दे कि सीपरी बाजार के पहुज नदी के पास स्थित सब्जी मंडी मार्ग पर स्थित आल्हा घाट के सामने बौद्ध विहार के पास नगर निगम की करोड़ों कीमत की कई एकड़ जमीन पड़ी है। पिछले कुछ समय पूर्व सरकार द्वारा नगर निगम की यह आधी जमीन भू गर्भ जल विभाग को दे दी गई जिस पर भू गर्भ जल विभाग का कार्यालय बनाना है। इसके लिए सरकार के लाखों रुपयों से बाउंड्री बनाई गई। भू गर्भ जल विभाग ने बाउंड्री तो बना दी लेकिन उस बाउंड्री के अंदर पिछले कई वर्षों से अवैध कारोबार बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। यही नहीं बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर द्वारा जेसीबी मशीन से पास में स्थित सरकारी पहाड़िया को जेसीबी मशीन से खोद मिट्टी बेचने का भी कारोबार किया जा रहा है। सरकारी तंत्र की मिली भगत से एक माफिया द्वारा सरकार के पैसों से बनी बाउंड्री के अंदर अवैध कारोबार और फिर सरकारी पहाड़िया खोद कर मिट्ठी बिक्री का खेल कही न कही इस कारोबार में सरकारी तंत्र की मिली भगत दिखाई पड़ रहा जिससे सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपयों के राजस्व की हानि हो रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *