दीपावली पर 18 दरोगाओं को मिला थानों में तैनाती का उपहार, तीन दरोगा भेजे गए लाइन, तीन कार्यक्षेत्र में फेरबदल

झांसी। एसएसपी विकास कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले कर दिए। दीपावली के दो दिन पूर्व एसएसपी ने 18 दरोगाओं को जनपद के अलग अलग थानों में तैनाती देते हुए उन्हें उपहार दिया। वही जनपद के अलग अलग थानों में तैनात तीन दरोगाओं को कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस लाइन भेज दिया। वही जनपद के अलग अलग थानों में तैनात दरोगाओं को अलग अलग थानों में तैनाती दी है।एसएसपी विकास कुमार ने देर रात उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल को थाना शाहजहांपुर से, उपनिरीक्षक दलबीर सिंह को थाना पूछ से, उपनिरीक्षक राजेश कुमार को थाना बरुआ सागर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा। वही पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक गौरव अत्री को प्रभारी साइबर सेल, मोहित कुमार को खंडेराव गेट चौकी प्रभारी, ओम कार तिवारी को ग्रासलैंड चौकी प्रभारी, शिव बीर सिंह को बदोरा चौकी प्रभारी, अनिल कुमार को मिनर्वा चौकी प्रभारी, आशीष कुमार को बी एच ई एल चौकी प्रभारी, चंद्रशेखर को बंगरा चौकी प्रभारी, अनुज गंगवार को ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी, विनोद कुमार को बमौर चौकी प्रभारी, दिव्य प्रकाश तिवारी को नई बस्ती चौकी से हटाकर क्षेत्राधिकारी कार्यालय, अनुज कुमार को नई बस्ती चौकी प्रभारी, श्याम सुंदर को पैरवी सेल, सत्यपाल सिंह को थाना तोडी फतेहपुर का एसएस आई, राम करण को थाना मोठ, अखिलेश कुमार को थाना मऊरानीपुर, कमल किशोर को थाना शाहजहांपुर, अंकुर राणा को थाना प्रेमनगर, योगेश कुमार को थाना एरच, पंकज कुमार को थाना बबीना से पुलिस लाइन, रमेश चंद्र को थाना नवाबाद से फील्ड यूनिट, श्रीमती सुमन को थाना गुरसराय से प्रेमनगर भेजा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *