झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में प्रतिबंधित आतिशबाजी को अवैध रूप से भंडारण करने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रक्सा पुलिस ने एक किराने की दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद कर ली है। शुक्रवार को देर शाम एएसपी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना रक्सा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिवानी किराना स्टोर पर छापेमारी कर संचालिका पिंकी साहू को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
