झांसी। पंद्रह लाख रुपए के लेनदेन के मामले को लेकर दो व्यक्तियों ने फोन कर खुद को प्रेमनगर थाना प्रभारी बताकर पीड़ित को धमकाया और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। इस घटना का ओडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।सुदामा पुरी कॉलोनी निवासी अंशु बुधौलिया ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पुलिया नंबर नौ निवासी नरेंद्र शाक्य और उसके साथी फिरोज ने खुद को प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह बताकर उसे फोन करते हुए पंद्रह लाख रुपए के मामले में वार्ता की। जब अंशु ने किसी पंद्रह लाख रुपए लेनदेन की बात अस्वीकार की तो दोनों युवकों ने उसे फोन पर गाली गलौज कर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि दोनों युवकों ने उसकी पत्नी को भी फोन कर धमकाया और गाली गलौज की है। सीपरी बाजार पुलिस ने नरेंद्र शाक्य और फिरोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 351=3= के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
