पी एम द्वारा बनासकांडा गुजरात से किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त की सौगात प्रातः 9 बजे से ग्राम पंचायत से विकास खण्ड स्तर तक होगा सीधा प्रसारण कार्यक्रम

झाँसी। उप कृषि निदेशक बुद्ध देव द्विवेदी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किश्त जारी किए जाने के अवसर पर दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जनपद में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान उत्सव दिवस के साथ जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, किसान मेला एवं किसान दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के बनासकांठा से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किश्त जारी की जाएगी। इसके साथ ही जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों एवं विकास खण्डों सहित कृषि विज्ञान केन्द्रों, एफपीओ, कृषि मण्डियों, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्रों एवं प्राथमिक कृषि ऋण समितियों पर प्रातः 09 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देने के साथ पात्र किसानों का पंजीकरण, लंबित औपचारिकताएं पूर्ण कराने एवं शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। “खेत बचाओ अभियान” के तहत पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in पर किया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *