झांसी। बुधवार को सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंत पुरा में समाज सेवी मेट्रो नर्सिंग होम के संचालक के पुत्र पर प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के दौरान लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में उनका पुत्र और निर्माण कार्य कर रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने थाना सदर बाजार पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल।परीक्षण कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर घटना के एक दिन गुजर जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक छात्र नेता गगन विद ने एसएसपी को गुरुवार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका भगवनतपुरा में प्लॉट पड़ा है जिस पर वह बुधवार को निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान वहां रहने वाला दबंग युवक हाथ में लाठी लेकर गाली गलौज करते हुए धमकाता हुआ आया और गगन पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में गगन को गंभीर चोट आई। वही बीच बचाव करने आया निर्माण कार्य कर रहा मजदूर विजय भंडारी पर भी लाठियों से हमला कर दिया। किसी प्रकार पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाते हुए डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। गगन विद ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाना में घटना की लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने पर आज वह शिकायत करने आया है। उसने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
