सकरार के तेजपुरा में गौ शाला होने के बावजूद सड़क पर खूम रहे गौवंश, दुर्घटनाओं में हो रही मौतें, किसानों की फसल कर रहे बर्बाद

झांसी। सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश को संरक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत में गौशालाएं खोल कर उन्हें संरक्षित कराने के लिए सरकार द्वारा हर माह लाखों रुपए दिया जा रहा है। इसके बावजूद सकरार के तेजपुरा में स्थित गौशाला खाली पड़ी रहती है, गौवंश हाइवे पर विचरण करते दिखाई देते है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं में गौवंश की मृत्यु हो जाती है, साथ ही आमजन को भी दुर्घटनाओं में हानि होती है। यही नहीं गौ शाला से बाहर घूमने वाले गौवंश किसानों के खेत में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे। इस समस्या के समाधान को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। सकरार के तेज पुरा निवासी संतराम, हल्के, ममता, आजाद सहित दर्जनों लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि तेज पुरा स्थित गौ शाला में गौवंश को संरक्षित नहीं किया जाता है, बल्कि दिन रात गौवंश आवारा घूम कर किसानों के खेतों में घुसकर फसल बर्बाद करते है। साथ ही हाइवे पर विचरण के दौरान कई वाहनों से टकराकर उनकी मृत्यु हो जाती है, यही नहीं इन्हीं जानवरों के हाईवे पर विचरण करने से कई आमजन भी टकरा कर चोटिल हो जाते या बड़ी दुर्घटना का कारण बनते है। सभी ग्राम वासियों ने गौशाला की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवारा घूम रहे गौवंश को संरक्षित कर किसानों की बर्बाद हो रही फसल बचाने तथा दुर्घटना में मृत्य का शिकार होने से बचाने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/अर्चना श्रीवास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *