सुनीता साहू को भाजपा ने महिला मोर्चा का बनाया प्रेमनगर का मंडल अध्यक्ष, साहू समाज में हर्ष की लहर

झांसी। प्रेमनगर नगरा क्षेत्र की रहने वाली श्रीमती सुनीता साहू उमेश साहू को भारतीय जनता पार्टी में सक्रियता और निष्पक्षता को देखते हुए उन्हें नगरा क्षेत्र के 13 वार्डो महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।लगातार कई वर्षों से साहू समाज में सक्रियता निभाकर समाज के लिए सदैव तत्पर रहने वाले नगरा निवासी श्रीमती सुनीता साहू को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीरजा गुप्ता ने प्रेमनगर नगरा क्षेत्र का महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया। सुनीता साहू को भाजपा महिला मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित साहू सहित दर्जनों लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर हार माला पहना कर उनका सम्मान किया। इस दौरान मंडल महामंत्री तलविंदर सिंह, पूर्व पार्षद किशोर वर्मा, मुदित साहू, बिक्की सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *