अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव प्रकाशन ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाकर एसएसपी से की शिकायत


झांसी। अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव प्रकाशन ने थाना कोतवाली प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव प्रकाशन रोमेश अग्रवाल सहित दर्जनों अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि 28 अक्टूबर को उनके यहां कार्य करने वाले मुंशी के खिलाफ उनकी पत्नी ने शिकायत की थी, जिस संबंध में उनके मुंशी विनय कोटि को थाना बुलाया गया था, अपने मुंशी के साथ वह खुद थाना गए। रोमेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चेंबर में जाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अंदर आने से मना करते हुए अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। शिकायती पत्र देते समय मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाकर एसएसपी से की शिकायतझांसी। अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव प्रकाशन ने थाना कोतवाली प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव प्रकाशन रोमेश अग्रवाल सहित दर्जनों अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि 28 अक्टूबर को उनके यहां कार्य करने वाले मुंशी के खिलाफ उनकी पत्नी ने शिकायत की थी, जिस संबंध में उनके मुंशी विनय कोटि को थाना बुलाया गया था, अपने मुंशी के साथ वह खुद थाना गए। रोमेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि चेंबर में जाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें अंदर आने से मना करते हुए अभद्र भाषाओं का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। शिकायती पत्र देते समय मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *