झांसी। हर गुरुवार को झांसी में निशुल्क मिलेगा स्पाइन रीढ़ की हड्डी, जोड़, रोग, फ़ालिस आदि का निशुल्क परामर्श। साथ ही आयुष्मान कार्ड से होगा इलाज। अब मरीजों को नहीं भागना पड़ेगा दिल्ली, भोपाल, इंदौर यह सुविधा झांसी के सन साइन हॉस्पिटल में उपलब्ध है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज स्थित सन साइन हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मेट्रो न्यूरो स्पाइन इंस्टिट्यूट डॉक्टर संतोष त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अनुज दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि झांसी के सन साइन हॉस्पिटल में बिना चीड़ फाड़ टांके, की होल के स्पाइन सर्जरी की आधुनिक तकनीक ओपीडी सुविधा आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने बताया कि मरीजों को अब इलाज कराने के लिए मुम्बई, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब मेट्रो न्यूरो स्पाइन इंस्टिट्यूट ग्वालियर द्वारा झांसी एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के निवासियों के लिए एक विशेष स्पाइन रीढ़ की हड्डी एवं नसों ओपीडी सेवा की शुरुआत की जा रही है। अब प्रत्येक गुरुवार को झांसी में संस्थान की विशेषज्ञ एंडोस्कोपिक स्पाइन ओपीडी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना पूर्णतः लागू है, जिसके पात्र मरीजों की स्पाइन सर्जरी व इलाज पूरी तरह सन साइन हॉस्पिटल में निशुल्क किया जाता है, इससे माध्यम, गरीब, परिवारों को को गंभीर बीमारी का इलाज में लगने वाले भारी भरकम खर्च से राहत मिलेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा