नगरा हाट मैदान में मुर्गा मछली व्यापारियों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

झांसी। नगरा हाट के मैदान में लगने वाली मुर्गा मछली की दुकानों के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। गुरुवार को बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष हरि बाबू रायकवार के नेतृत्व में नगरा हाल के मैदान में लगने वाली मीट, मुर्गा, मछली के व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेलवे उन्हें अब दुकानें नहीं दे रहा है। जबकि वह लोग कई वर्षों से वहां दुकानें लगाकर अपना और परिवार का भरण पोषण कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस बार रेलवे ने नया ठेका दिया जिसमें उन्होंने मीट, मुर्गा, मछली की दुकानों नहीं लगने की शर्त रखी है। जिस पर ठेकेदार उन्हें दुकानें नहीं लगाने दे रहा है। उन्होंने कहा कि करीब बीस दिन से उनका व्यापार बंद पड़ा है, जिससे उनके परिवार को पालने पोषणे में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *