कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया

झांसी। कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।गुरुवार को पुलिस लाइन, झाँसी में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती आस्था बडालिया द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली 26 अभ्यर्थियों तथा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 09 अभ्यर्थियों सहित कुल 35 अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से अभ्यर्थियों के कौशल को निखारना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, झाँसी सुश्री सिमरन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *