
झांसी। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक की मतगणना के पूर्व झांसी के युवा ज्योतिष सुमित उपाध्याय ने सोशल मीडिया के जरिए भविष्यवाणी कर दी थी कि स्नातक एम एल सी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर के जीतने की संभावना कम दिखाई दे रही, मतगणना के बाद दूसरे दिन रिजल्ट आने के बाद सुमित उपाध्याय की भविष्यवाणी सही साबित हुई। इसके पहले उन्होंने सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जिला दतिया में हो रहे उप विधान सभा चुनाव की मतगणना के दो दिन पूर्व भविष्यवाणी कर बताया था कि दतिया जिले में भाजपा का आना मुश्किल है, और मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने जोरदार जीत हासिल की थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
