सपा के मानसिंह के सर पर दूसरी बार बंधा स्नातक एम एल सी का ताज, भाजपा के प्रत्याशी को 27 हजार 663 वोटों से दी मात

झांसी। इलाहाबाद झांसी खंड सनातन निर्वाचन 2026 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मानसिंह यादव के सर पर दूसरी बार स्नातक एम एल सी का ताज बंध गया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मानसिंह ने भाजपा के प्रत्याशी अशोक राठौर को 27 हजार 663 वोटों से मात देकर विजय प्राप्त की। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल में मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होना थी। चुनाव अधिकारी, कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से मतपत्र छांटना शुरू कर दिए थे। शाम करीब सात बजे तक मतपत्र छंटते रहे। शाम सात बजे के बाद परिणाण आने शुरू हुए। पहले चरण के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के एम एल सी प्रत्याशी अशोक राठौर को 3291 और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मानसिंह यादव को 2307, निर्दलीय में शिव शंकर पटेल 486, केशव कांत शर्मा को 35, दीपक कुमार को 32, देवेश कुमार को 16, मानसिंह यादव को 33, रमेश चंद्र दुबे 10, राज कुमार को 1, राहुल कनकने 14, विष्णु कुमार 3, शैलेंद्र कुमार 1, श्रीमती सारिका को 60 मिले। इसके बाद लगतार निर्दलीय पिछड़ते चले गए। पहले चरण में भाजपा के प्रत्याशी अशोक राठौर अपनी बढ़त बना सके थे। इसके बाद लगातार अन्य चरणों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मानसिंह यादव से पिछड़ते चले गए। कुल मत 1 लाख 9 हजार 482 में अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह को टोटल 60 हजार 358 मत मिले, भाजपा के अशोक कुमार राठौर 32 हजार 695 मत मिले। कुल मिलाकर 27 हजार 663 मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह ने भाजपा के प्रत्याशी अशोक राठौर को मात देकर जीत हासिल की। वही अंतिम चरण में अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों शिवशंकर पटेल – 3,949, दीपक कुमार द्विवेदी – 609, विष्णु कुमार – 309,सारिका – 309, देवेश कुमार सिंह – 168, सत्य चन्द्र दुबे – 254, केशव कान्त शर्मा – 251, राज कुमार – 52,राहुल कनकने मोहित गुप्ता – 66, शैलेन्द्र कुमार – 37, मानसिंह यादव – 829,अस्वीकृत मतपत्र: 9,596, प्रथम एवं द्वितीय स्थान के बीच मतों का अंतर: 27,663 को प्राप्त हुए। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह वर्ष 2021 में हुए स्नातक एम एल सी चुनाव में 12376 मतों से भाजपा प्रत्याशी को मात देकर विजय हासिल की थी। इस बार उन्होंने 27663 से मत देकर विजय हासिल की। इस बार डॉक्टर मानसिंह के सर पर इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन 2026 स्नातक एम एल सी का दूसरी बार सर पर ताज सजा। डॉक्टर मानसिंह की जीत की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की घोषणा होने के बाद कमिश्नर, जिलाधिकारी ने डॉक्टर मानसिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया। वही मतगणना के शुरू से लेकर अंतिम चरण तक सुरक्षा व्यवस्था में एसएसपी विकास कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *