कांग्रेस की दिल्ली रैली ऐतिहासिक साबित होगी : गुड्डू राजा

झांसी। पिछले कुछ सप्ताह से वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी की केंद्र की सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक बनी हुई है। इसके लिए बकायदा अभियान छेड़ा हुआ है जिसका नाम वोट बचाओ – देश बचाओ रखा गया हैं । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एआईसीसी पर्यवेक्षकों को 26 नवंबर 2026 तक संगठनात्मक जिलों में अभियान की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 1 नवंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए जिलों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।इसी संदर्भ में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ए आई सी सी पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा के दौरे पर है। झांसी जिला के ए आई सी सी पर्यवेक्षक राहुल राव ने रैली को सफल बनाने के लिए बुन्देलखण्ड की कांग्रेस की राजनीति के महारथी और ऐतिहासिक रैलियों का संचालन कर चुके पूर्व सांसद स्व. सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सागर चन्द्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा से स्थानीय संगठन की बैठक के उपरांत चर्चा की। गुड्डू राजा ने पर्यवेक्षक को आश्वस्त किया कि बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर के साथ साथ मध्य प्रदेश से भी भारी संख्या में लोगों को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली की रैली ऐतिहासिक साबित होगी। इस मौके पर जिला कॉर्डिनेटर कुंवर मुकुट सिंह व जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *