शातिर हिस्ट्री शीटर तमंचा सहित गिरफ्तार

झांसी। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने शातिर लुटेरा हिस्ट्री शीटर को कारतूस लोडेड तमंचा सहित लुहारी टोल प्लाजा के पास से चलती बस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक कटरा मोहल्ला निवासी मनोज मिश्रा ने मऊरानीपुर पुलिस को सूचना दी कि वह बस क्रमांक यूपी 93 सी 5611 से अंबेडकर चौराहे से सवार होकर झांसी की तरफ जा रहा था। तभी उसी बस में कटरा मोहल्ला निवासी शातिर अपराधी लुटेरा हिस्ट्री शीटर जयहिंद श्रीवास सवार हो गया और उसने जैसे ही मनोज को देखा तभी पुरानी रंजिश के चलते तमंचा निकाल कर उसमें कारतूस लोड कर मनोज को जान से मारने की नीयत से फायर करने का प्रयास किया लेकिन कारतूस तमंचे में ही फंस गया जिससे मनोज बाल बाल बच गया और बस में सवार अन्य सवारियों का विरोध करने पर धमका कर जयहिंद बस से उतर गया। कुछ समय बाद जयहिंद दूसरी रोडवेज की बस में सवार होकर झांसी के लिए जाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के द्वारा बताई गई रोडवेज बस का पीछा कर उसे लुहारी टोलप्लाजा पर रोक कर जयहिंद श्रीवास को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *