समाज सेवी मेट्रो नर्सिंग होम के संचालक के पुत्र छात्र नेता पर हमला, प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हमला

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंत पुरा में समाज सेवी मेट्रो नर्सिंग होम के संचालक के पुत्र पर प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के दौरान लाठी डंडा से हमला कर दिया। इस हमले में उनका पुत्र और निर्माण कार्य कर रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने थाना सदर बाजार पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल।परीक्षण कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो नर्सिंग होम के संचालक सदर बाजार कैंट निवासी हरमिंदर सिंह का भगवंत पुरा में प्लॉट पड़ा है। आज सुबह उनका पुत्र छात्र नेता गगन सिंह प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान वहां रहने वाला दबंग युवक हाथ में लाठी लेकर गाली गलौज करते हुए धमकाता हुआ आया और गगन पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में गगन को गंभीर चोट आई। वही बीच बचाव करने आया निर्माण कार्य कर रहा मजदूर विजय भंडारी पर भी लाठियों से हमला कर दिया। किसी प्रकार पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाते हुए डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। इधर घटना में घायल गगन और मजदूर ने थाना सदर बाजार पुलिस को लिखित शिकायत की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *