भगवान राम और श्रीकृष्ण कर तुलनात्मक प्रवचन पर धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान राम और कृष्ण पर तुलनात्मक प्रवचन करने पर वह आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोग सनातन धर्म की बात कर सनातनियों को एक करने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर भगवान को अलग अलग करने की बात कहते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे है।मंगलवार को एडवोकेट भानू सहाय, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट अशोक सक्सेना, एडवोकेट प्रदीप नाथ झा, रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू ने एक लिखित तहरीर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर नाम के विरूद्ध थानाध्यक्ष थाना नाबाबाद जिला झाँसी को दी तहरीर में कहा गया कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा भगवान कृष्ण व भगवान राम पर तुलनात्मक प्रवचन करते हुए बहुत ही अमर्यादित टीका टिप्पणी की गयी जिससे हम हिन्दू सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं तथा पूर्व मैं भी लगातार हिन्दू व सनातन धर्म पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाता रहा है जिसमें भगवान राम के पांच पिता, बिना मांग भरी महिला खाली प्लाट व करवाचौथ को खसम पूजन जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है उक्त तहरीर देने के उपरांत उपस्थित सभी बादी गणों ने थानाध्यक्ष नबाबाद से मांग की है धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाये।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *