बायो विजन का विमोचन 4 को, डॉक्टर अनुराग राजन सक्सेना की पुस्तिका का गांधी ऑडिटोरियम में होगा विमोचन

झांसी। डॉक्टर अनुराग राजन सक्सेना की पुस्तक बायो विजन का विमोचन 4 नवंबर को बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी के गांधी ऑडिटोरियम में होगा। मंगलवार को डॉक्टर अनुराग राजन सक्सेना एवं डॉक्टर नीतू सक्सेना ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि आगामी पुस्तक bio wissen कंप्लीट ncert बायोलॉजी क्लास 12 फॉर नीट एस्पिरेंट के उद्देश्य विशेषताएं और छात्रों के लिए इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए बनाई गई है जो neet जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, इसमें ncert बायोलॉजी के महत्वपूर्ण विषयों को सरल व्यवस्थित और आसानी से याद रखने योग्य तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बायो विजन का शब्द अर्थ है ज्ञान प्राप्त करना तथ्यों को जानना। उन्होंने बताया कि पुस्तक बनाने का कारण नीट की तैयारी करने वाले छात्र अक्सर ज्यादा पढ़ाई के दबाव ने आ जाते है, कई छात्र तनाव, डिप्रेशन का शिकार हो जाते है, कमजोर छात्र या जल्दी याद न करने वाले छात्र पीछे छूटने लगते है, कक्षा 12 में बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री, तीनों विषय एक साथ पढ़ने पढ़ते है, जिसमें समय की कमी और दबाव दोनों बढ़ जाते है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बायो विजन तैयार की गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *