त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

झांसी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया गया है। इस व्यवस्था के तहत ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो स्पेशल में खुर्जा से 29 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में कोच संयोजन संशोधित किया गया है। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कोचों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 की जाएगी। इस प्रकार ट्रेन में कुल कोचों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो जाएगी। इनमें 02 एसएलआर/डी, 10 सामान्य श्रेणी, 07 स्लीपर श्रेणी तथा 01 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी कोच सहित कुल 20 ICF कोच होंगे I ट्रेन संख्या 01913/01914 खजुराहो–हजरत निजामुद्दीन–खजुराहो स्पेशल में भी कोच संयोजन में बदलाव किया जाएगा। खुर्जा से 28 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक तथा हजरत निजामुद्दीन से 29 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक निर्धारित तिथियों में इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या 12 से घटाकर 10 तथा शयनयान श्रेणी के कोचों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 की जाएगी। इनमें 02 एसएलआर/डी, 10 सामान्य श्रेणी, 07 स्लीपर श्रेणी तथा 01 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच सहित कुल 20 ICF कोच होंगे I

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *