Home Uncategorized राहुल राठौर ने 24 घंटे में किया गुटखा व्यापारी लूटकांड का खुलासा,...

राहुल राठौर ने 24 घंटे में किया गुटखा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, व्यापारी का गाड़ी चालक निकला लूटकांड का मास्टर माइंड, दो लाख की नकदी बरामद

72
0

 

झांसी। चिरगांव पुलिस ही नहीं जनपद के पुलिस अफसरों के लिए सिरदर्द बनी गुटखा व्यापारी लूटकांड की घटना का चुनौतीपूर्ण स्वीकृत कर चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए लूटकांड के मास्टर माइंड गुटखा व्यापारी के गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लाख की नकदी बरामद कर ली है। आपको बता दे कि गुटखा व्यापारी लूटकांड में तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर एसएसपी ने चिरगांव थाना प्रभारी को हटाकर उनके स्थान पर उपनिरीक्षक राहुल राठौर को चीर थाना प्रभारी बनाते हुए लूटकांड की घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी को चिरगांव थाना क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा के पास दो बाइक सवार दो बदमाशों ने गुटखा व्यापारी विष्णु गुप्ता के मुनिक सर्वेश की मारपीट कर उससे तकादा के सात लाख रुपयों की लुट कर ली थी। इस घटना का अनावरण करने के लिए एसएसपी ने सर्वेलेंस, ओर चिरगांव थाना पुलिस को लगाया था। एसएसपी ने बताया कि तमाम साक्ष्य ओर विवेचना के आधार पर गुटखा मालिक के गाड़ी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने यह लूट की योजना अय्याशी करने के लिए बनाई थी। उसने अपने मध्यप्रदेश के जिला दतिया निवासी साथी नरेश ओर जितेंद्र को लोकेशन देकर लूट कराई थी। पुलिस ने गाड़ी चालक विकास पाल निवासी रक्सा के कब्जे से लूट के दो लाख की नकदी बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि कुल नकदी सात लाख की लूट थी। साथ ही चार से पांच लाख रुपए कीमत के कूपन थे। एसएसपी ने बताया कि गाड़ी चालक विकास पाल के फरार चल रहे दो साथियों की ओर तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here