Home Uncategorized पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर गिरोह 28 किलो गांजा समेत हजारों...

पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर गिरोह 28 किलो गांजा समेत हजारों की नगदी बरामद…. पांच आरोपी गिरफतार छतरपुर से दतिया लेकर जा रहे थे गांजा…

32
0

 

 

झांसी / छतरपुर म.प्र.से गांजा लाकर दतिया म.प्र.में बेचने जा रहे कार सबार गांजा तस्करों का गिरोह चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा,नगदी सहित दो कारें बरामद कर पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया।

बीते रोज़ रविवार की शाम थाना प्रेम नगर की बिजौली पुलिस वल्लमपुर मार्ग पर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि स्विफ्ट कार सबार लोग छतरपुर म.प्र. से गांजा लाकर वल्लमपुर मार्ग से नगरा की तरफ जा रहे हैं जहां से आरोपी दतिया निकलेंगे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रेम नगर क्षेत्र की हंसारी पुलिस चौकी प्रभारी आशीष धामा और बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी ओमकार सिंह ने घेराबंदी कर जब संदिग्ध कार सबार लोगों से पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया पुलिस ने आरोपीयों की निशानदेही पर कार में रखा 28.800 किलो ग्राम गांजा 27000 हजार रुपए की नगदी के साथ दो कारें जिनके क्रमांक एम.पी.04 सी जे 2623 और यूं.पी.93 सी के 4218 न. बताएं गए हैं को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपीयों ने अपने नाम अखिलेश दुवे पुत्र प्रागीलाल गली नं.4 पुलिस लाइन के पास थाना कोतवाली दतिया म.प्र.,देवेश विश्वकर्मा पुत्र राम सिया थाना ओरछा जनपद निवाड़ी म.प्र. , देवेन्द्र यादव पुत्र रमाकांत यादव आजादपुरा नहर के पास थाना प्रेम नगर झांसी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र रमेश खेरा गढ़िया गांव थाना प्रेमनगर,और मुरारी साहू पुत्र घासी राम साहू बुढ़ानपुर थाना भौती हाल निवासी क़साई वावा मुहल्ला थाना प्रेम नगर बताए। थानाध्यक्ष प्रेमनगर तुलसी राम पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब प्रेमनगर पुलिस ने बिजौली वल्लमपुर मार्ग पर लिटिल फ्लावर स्कूल के पास संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सबार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया आरोपीयों ने बताया कि वह लोग छतरपुर से गांजा लाकर दतिया में बेचने जा लहे थे आरोपीयों के पास से 28.800 किलो ग्राम गांजा 27000 नगद और दो कारें बरामद की गई है सभी आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here