Home Uncategorized कार से गांजा की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, अठाईस किलो गांजा बरामद

कार से गांजा की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, अठाईस किलो गांजा बरामद

91
0

 

झांसी। मादक पदार्थ के खिलाफ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अठाईस किलो गांजा बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना प्रेमनगर के बिजौली चौकी पुलिस अपराध ओर अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग में लगे थे। तभी एक कार आती दिखाई दी। जिसे रोकने पर कार सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया ओर उसमें सवार पांच लोग देवेंद्र, देवेश, प्रेमनगर निवासी मुरारी, अखिलेश, देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचों युवक मध्यप्रदेश के जिला दतिया, निवाड़ी ओर झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो दिग्गी के अंदर एक बोरे में गांजा के बंडल रखे थे। पुलिस ने उनका वजन किया तो उसका वजन अठाईस किलो निकला। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह यह गांजा मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर से लाए थे, ओर यहां वह झांसी के प्रेमनगर इलाके में सप्लाई करते है। पुलिस अभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here