
झांसी। कानून आदमी की प्रतिष्ठा देख कर चलता है। ऐसा अक्सर आरोप लगते है। लेकिन कई घटनाएं ऐसी सामने आती है की इन आरोपों को सत्य की ओर ले जाती है। कुछ दिनों पूर्व एक बड़े घराने का कुत्ता चोरी चला गया। इसकी बरामदगी के लिए पुलिस की टीम गठित हो गई और ताबड़तोड़ छापेमारी कर कई दर्जन भर लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वही एक गरीब परिवार का आठ वर्ष का मासूम बालक एक माह से लापता है, इसका सुराग लगाने के लिए पीड़ित की मां तीस दिन में 25 चक्कर लगा चुकी लेकिन आज तक पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज तक नही की। पीड़िता ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंच कर अपने पुत्र को तलाशने की मांग की है।जानकारी के मुताबिक रेलवे कॉलोनी आउट हाउस चित्रा चौराहा के पास रहने वाली महिला बबीता पत्नी पुष्पेंद्र ने बताया की उसका आठ वर्षीय पुत्र सोनू एक माह पूर्व घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया उसकी तलाश के लिए वह लगातार तभी से थाना के चक्कर काट रही लेकिन आज तक पुलिस ने न तो कोई पूछताछ की ओर न ही उसके पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की। पीड़िता ने बताया वह 25 बार थाना नबावद के चक्कर काट रही है। उसने प्रार्थना के माध्यम से पुत्र को तलाश करने की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





