झाँसी। अक्षय जन सेवा समिति ने सिद्धेश्वर चौकी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया , सर्वप्रथम समिति ने चौकी में कई बृक्ष रोपित किये. और लोगों को पर्यावरण एवं वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, ये समझाया गया , साथ ही लोगो को पर्यावरण एवं वृक्षो को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को समझाया गया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। पेड़ पौधों की कटाई को गंभीरता से लेना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे, वातावरण में ऑक्सीजन का सही स्तर बना रहे। और साथ ही साथ हम ग्लोबल वार्मिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक जैसी आसुरी ताकतों से भी निपट सकें। इस अवसर पर सविता पचौरी, मनोज पाठक, संजीव शर्मा, अबधेश जैन, नीलू कोशल, डंगोर मोहन सिंह, इजी.मयंक श्रीवास्तव,ज्योति अग्रवाल ,रानी अनिल कुमार विश्कर्मा, योगेश तिवारी, पूनम अवस्थी, अनीता सुरेन्द्र बसेड़िया , आशा यादव, सीमा शर्मा, बृजेश शर्मा, प्रीति रायकवार,अरुण पचौरी, अनिल जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन ज्योति अग्रवाल व आभार विवेक गोस्वामी ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






