Home Uncategorized भूमाफियाओं द्वारा प्रशासनिक मिलीभगत से मंदिर की जमीनों एवं सरकारी जमीनों हो...

भूमाफियाओं द्वारा प्रशासनिक मिलीभगत से मंदिर की जमीनों एवं सरकारी जमीनों हो रहे कब्जे को ध्वस्तीकरण की मांग 

232
0

झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया जिसमें कहा गया कि –

जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित माफियाओं द्वारा कुछ पुलिस कर्मियों और सरकारी विभागों के कर्मचारियों से मिलकर मंदिर की जमीनों एवं सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा है यह सभी सफेदपोश समाजसेवी का चेहरा भी ओढ़े है।

1. बड़ागांव गेट बाहर सुन्दरपुरी का बाग की जमीन जो नारायण बाग उद्यान विभाग के अन्तर्गत आती है, पर एक व्यक्ति द्वारा लगातार कब्जा करने का प्रयास किया जाता रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट के दखल देने के बाद भी उसके द्वारा पुलिस से मिलीभगत कर पूरी जमीन के ऊपर चारों ओर नीले रंग के बड़े-बड़े टीनशेड लगा लिये गये है। इसी जमीन के अन्तर्गत महामृत्युंजय मंदिर, राजाबाबा महाकालेश्वर मंदिर एवं एक अन्य शिवजी का प्राचीन स्थान बना हुआ है जहां के पुजारियों के साथ अजय कुशवाहा व इनके साथियों द्वारा मारपीट कर ताला डालकर मंदिरों पर अपना नाम अंकित कराया गया था जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा नाम पुतवाया गया एवं पुजारियों से कहा गया तुम्हें क्या करना है तुम क्यों टेंशन लेते हो । कुछ नेताओं को एवं माफियाओं को एक व्यक्ति द्वारा उक्त जमीन को स्टाम्प पर लिखकर एवं रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर माफियाओं से रूपया भी लिया गया है।

2. इसी तरह से एन.एच.ए.आई. दिगारा वाईपास पर ब्रिज के नीचे स्थित जमीन जिसका कदीर खॉ द्वारा मुआवजा भी ले लिया गया को कर्मचारियों की मिलीभगत से बेंच दिया गया एवं उस पर निर्माण कार्य भी कर दिया गया जबकि उक्त भूमि पर शुरू हुये निर्माण कार्य को 2018 में भी संगठन के द्वारा शिकायत कर रूकवाया गया था। इसी तरह से एक दबंग द्वारा करगुंवा मंदिर के पास स्थित किलकारी हॉस्पिटल और हाईटेक हॉस्पिटल के पीछे भी इनके द्वारा पहाड़ियों को खोदा जा रहा है व पहाड़ी पर स्थित मंदिर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है व कब्जा किया जा रहा है।

3. इसी तरह से पिछले दिनों एरच स्थित नरसिंह पहाड़ी को भी खोदा गया है जिसको खोदने की कोई आवश्यकता नही है उसमें खुदाई के दौरान सोना भी निकला है व लोगों के अनुसार भगवान नरसिंह की सोने की मूर्ति भी निकली है जिसको सम्बन्धितों खुदाई कराने वालों द्वारा बेंच दिया गया है। ऐसा एरच ग्राम के लोगों का कहना है। इसको भी मेरे द्वारा एस0ओ0 एरच के संज्ञान में 4-5 बार फोन कर डाला गया परन्तु उक्त प्रकरण में भी कोई कार्यवाही नही की गई। इसी तरह नगर निगम की जमीनों पर भी माफियाओं द्वारा कब्जे किये जा रहे है।

4. जे0डी0ए0 की क्राफ्ट मैदान स्थित भूमि पर डेढ़ भूमि पर मजार बना ली गई है। 2018 से 3 से 4 बार मेरे द्वारा स्थानीय प्रशासन को शिकायत की गई परन्तु धीरे-धीरे जे0डी0ए0 की उदासीनता से निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया ।

5. अम्बावाय-करारी स्थित काशीराम कॉलोनी में रेलवे लाईन के किनारे स्कूल बनाने हेतु जे0डी0ए0 द्वारा भूमि आवंटित की गई थी जिस पर मस्जिद एवं मदरसे का निर्माण किया गया है इसको भी हमारे संगठन के द्वारा 4-5 बार शिकायत कर रूकवाया गया । हर बार अधिकारीगण कहते है कि सभी किये गये अवैध निर्माण कार्यो को ध्वस्त कर देगें लेकिन कर्मचारियों की मिलीभगत के रहते व प्रशासनिक उदासीनता के चलते कोई कार्यवाही होती नही है। सभी अपना समय पूरा कर स्थानान्तरित होकर चले जाते है और अवैध कब्जे सुरसा की तरह मुंह पसारकर निरन्तर बढ़ते जाते है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रशासन को सख्त निर्देश पारित करते हुये उक्त अवैध अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से . अरपेश शर्मा, अर्जुन,उमेश कुशवाहा, अमर, कैलाश, राहुल,आशुतोष,भूपेंद्र, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here