
झांसी। झांसी। कानपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार से भाग रहे डीजल टैंकर ने महिला को बुरी तरह से रौंद डाला। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी श्रीमती निधि गुप्ता पत्नी आनंद कुमार आ कोनि स्कूटी से आज देर शाम कानपुर राजमार्ग पर जा रही थी। जैसे ही वह ग्राम भोजला के ओवर ब्रिज के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे डीजल पेट्रोल टैंकर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे महिला स्कूटी सहित जमीन पर गिर पड़ी और टैंकर महिला को कुचलते हुए भागने लगा। इधर महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। तभी राहगीरों ने टैंकर चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

