झांसी। बड़ागांव गेट बाहर दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से घोंप कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर सत्यम कॉलोनी निवासी उमेश साहू आज अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी पास के रहने वाले सनी वर्मा ने इसके पेट में चाकुओं से बार कर दिए। जिससे उमेश साहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इधर दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घायल उमेश की मौत हो गई है। आरोपी सनी वर्मा ने उसे घर के पास गली में ही चाकुओं से हमला किया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

