
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सफाई कर्मियों को सर्दी के बढ़ते मौसम को देखते हुए कंबल वितरित किए गए।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर 55 सिविल लाइन स्थित झूलेलाल पार्क में समस्त सफाई कर्मियों, पार्क की फूलों पेड़ो की देखरेख करने वाले माली, चौकीदारों को कंबल वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि मोदी, योगी के सपनो को साकार करने में पल पल समर्पित है। इस दौरान कंबल वितरित कार्यक्रम के आयोजक भाजपा कार्यकर्ता सुनील नैनवानी पार्षद,
गोकुल दुबे, जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

