झांसी। हीरोज ग्राउंड में करोड़ों रूपयो की लागत से दो वर्ष पूर्व हुए विकास की पोल खुल गई। जगह जगह मैदान में पानी भरा होना और पार्थवे उखड़ने से खेल प्रेमी प्रेक्टिस नही कर पा रहे। साथ ही बिजौली, राजगढ़ शर्त में शहर भर के कचरे से फेल रही दुर्गंध से क्षेत्रवासी और नन्हे मुन्ने बच्चे बीमार हो रहे। इन दो समस्याओं को एमएलसी ने गंभीरता से लेकर निस्तारण कराने का आश्वाशन दिया है।विधान परिषद सदस्य एमएलसी रामतीरथ सिंहल ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की कर्मस्थली हीरोज ग्राउंड में दो वर्ष पूर्व शासन के द्वारा जेडीए ने विकास कार्य कलाकल्प कराया था। उन्होंने बताया कि यह विकास दो वर्ष में ही पार्थ वे और सिलेक्शन वन घास खराब हो गई। बताया जा रहा है कि मैदान में पानी भरा हुआ है और पार्थ वे मानक के विपरित बनने से उखड़ गया है। जिसके चलते वहां प्रेक्टिक करने आने वाले खेल प्रेमी का दुखी है। उन्होंने कहा वह इस संबंध में जल्द से जल्द जेडीए से वार्ता कर हीरोज ग्राउंड की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे।वही उन्होंने बताया कि बिजौली में स्थित नगर निगम का सोलेड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कचरा घर में शहर भर से कचरा आता है। इस कचरे के चलते यहां पूरे बिजौली, राजगढ़ सहित दो से तीन किलो मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के घरों तक दुर्गंध फेल रही। मच्छरों और बड़ी बड़ी मक्खियों का प्रकोप लोगों के घरों में घुस रहा है। जिसके चलते क्षेत्रवासी और छोटे छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे है। लोगों को दिन भर बचाव के लिए अपने घर के दरवाजे और शीशे बंद रखना पड़ते है। उन्होंने कहा की यह शिकायते उन्हे काफी दिनो से क्षेत्रवासियों ने की है। उन्होंने वह जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से वार्ता कर इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





