Home उत्तर प्रदेश अवैध खुली मीट की दुकान, सांवन के महीने में फैला रहा गंदगी,...

अवैध खुली मीट की दुकान, सांवन के महीने में फैला रहा गंदगी, एक महीने से लंबित पड़ी शिकायत नगर निगम नही कर रहा कार्यवाही

38
0

झांसी। श्रवण मास का महीना में जहां एक ओर प्रदेश सरकार मंदिरो में सुरक्षा व्यवस्था रखने और खुले में मास मदिरा की बिक्री सेवन पर रोकथाम लगाने के निर्देश दे रही। वही एक अवैध मीट विक्रेता के खिलाफ एक महीने से पड़ी नगर निगम में दो दो शिकायती पत्रों पर कार्यवाही नही हो रही। जिसके चलते पूजा अर्चना करने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पुलिया नंबर नौ निवासी विजय ने चार जुलाई ओर पंद्रह जुलाई ओर नगर आयुक्त तथा महापौर को शिकायती पत्र देते हुए बताया था की उनके मोहल्ले में अवैध तरीके से नियमों के विपरीत एक मीट मुर्गा विक्रेता की दुकान खुली है, जो लगातार क्षेत्र में जानवरों को काट कर उनका खून और मास के टुकड़े फैलता है, जिससे लगातार दुर्गंध बनी रहती ओर श्रवण मास का महीना चल रहा है, श्रद्धालु मंदिर पूजा अर्चना करने जाते है, तो रास्ते में पड़े जानवरों के मास के टुकड़े और खून से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने से लंबित पड़े शिकायती पत्र पर कार्यवाही न होने से क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here