झांसी। नगर निगम की जमीन दुकानों पर अक्सर कब्जे की शिकायते आती है। इसमें कब्जा धारी से ज्यादा लापरवाही नगर निगम विभाग में जमे अधिकारियों की होती है, जो खुद की जमीन को बचाने के लिए मशक्कत भी नही करते। इसी के चलते दबंग माफिया लोग रातों रात नगर निगम का नाम मिटा कर निर्माण कार्य कर उसे अपनी संपत्ति बना लेते है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है, उन्नाव गेट अंदर नगर निगम की बनी चुंगी पर अवैध तरीके से दुकान बनाने का निर्माण कार्य चल रहा शिकायत के बाद भी नगर निगम खामोश बना है। देर रात बारिश होने चलते दुकान की साइड वाली दीवाल गिर गई थी जिससे सुबह होते ही दबंग व्यक्ति ने देखा और मजदूर को बुलाकर उस दीवाल को गुम्मे के ऊपर गुम्मेे रखकर उसको पूरा कवर कर दिया जिससे अंदर काम चालू कर सके जिससे नगर निगम की टीम और आम आदमी को पता नही चले की अंदर काम चल रहा।

रातों रात लगाया गया दुकान के अंदर गेट
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट अंदर पुलिस चौकी के सामने काफी वर्षो पहले नगर निगम की चुंगी थी। इस चुंगी पर अब माफियाओं की नजर पड़ गई। माफिया दबंगों ने चुंगी का नामो निशान मिटा कर उस पर अवैध कब्जा करने की नियत से दुकान बनानी शुरू कर दी है। इसकी शिकायत पर एक बार नगर निगम की टीम मौके पर गई थी निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। बावजूद इसके अब दबंगों ने दोबारा रातों रात निर्माण कार्य शुरू कर दरवाजा भी लगा दिया है। नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा हो रहा ओर जिम्मेदार खामोश बने बैठे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





