झांसी। बैंड बाजे के साथ रविवार को धूमधाम से भगवान श्रीराम की बरात शहर में निकलेगी।पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत 6 अगस्त को विवाह पंचमी उत्सव मनाया जायेगा। इसमें राम बारात का आयोजन किया गया है। बड़ा बाजार स्थित श्री मुरली मनोहर मंदिर के तत्वधान में आयोजित राम बारात के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए महंत श्री विष्णु गोलवलकर ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को दोपहर 2 बजे भगवान राम की बारात श्री मुरली मनोहर मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी रोड, सुभाष गंज, रानी महल, कोतवाली, गंधीगर का टपरा, सराफा बाज़ार, मानिक चौक होते हुए वापस मंदिर आएगी। बारात के मुख्य आकर्षण भगवान का विमान, दिल्ली से आई राधा कृष्ण और हनुमान जी की झांकी , २०० कलश, मथुरा की फूलों की छतरी, ग्वालियर की शहनाई, जबलपुर के ढोल, बैंड और डीजे रहेंगे। मंदिर में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता के दौरान पीयूष रावत, भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





