झांसी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार गरीब असहाय लोगों को उचित दर की दुकानों पर निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। वही उचित दर विक्रेता भी गरीबों के निवाले पर डाका डालने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया जहां पूर्ति निरीक्षण के निरीक्षण के दौरान उचित दर विक्रेता की दुकान में सरकारी खाद्यान्न गायब मिला साथ ही न तो मौके पर राशन कार्ड, रजिस्टर्ड, बोर्ड उपलब्ध नहीं मिला। जिस पर सरकारी उचित दर विक्रेता के खिलाफ थाना नवाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से तालपुरा स्थित उचित दर विक्रेता अजय वाल्मिक राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दे रहा है। इस पर वहां मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई तो दुकान में कई अनियमितताएं मिली साथ ही बोर्ड, रजिस्टर्ड नहीं मिले और गेहूं, चावल, शक्कर का स्टॉक नहीं मिला। आरोप लगाया गया है कि उचित दर विक्रेता ने राशन की काला बाजारी कर दी है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





