Home उत्तर प्रदेश वार्ड का चहुमुखी विकास पर लड़ रहे चुनाव, इस बार भी जनता...

वार्ड का चहुमुखी विकास पर लड़ रहे चुनाव, इस बार भी जनता देगी आशीर्वाद

41
0

झांसी। गोंदू कंपाउंड से पिछले चार बार से लगातार पार्षद रह चुकी सुशीला गोकुल दुबे ने कहा की वार्ड का चहुमुखी विकास ही उन्हे जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा की उन्हे पूर्ण विश्वास है की क्षेत्र की जनता उन्हे हर बार की तरह इस बार भी भरपूर आशीर्वाद देगी।सीपरी बाजार के वार्ड नंबर 49 गोंदु कंपाउंड से भाजपा पार्टी से पार्षद प्रत्याशी सुशीला गोकुल दुबे लगातार चार बार से नगर निगम की सदन में पहुंच कर अपने वार्ड का चहुमुखी विकास करा रही है। उन्होंने कहा की वार्ड का विकास ही हमारी जीत का लक्ष्य है और उन्हे पूर्ण विश्वास है की इस बार भी क्षेत्र की जनता उन्हे भरपूर आशीर्वाद देकर जीत दिलाएगी। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here