
झांसी। बुंदेले हर बोलो के मुंह हमने सुनी कहानी थी खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी। इन्हीं तरानो के साथ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका झांसी की रानी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इसी क्रम में झांसी में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही रानी लक्ष्मी बाई पार्क में रानी झांसी की प्रतिमा पर समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी विभाग के अफसरों ने रानी झांसी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए रानी के शौर्य को याद किया। वही स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने रानी झांसी के शौर्य पराक्रम पर नाट्य प्रस्तुत किए, तो कही रानी झांसी की सुन्दर चित्र बनाए गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में रानी लक्ष्मी बाई पार्क में रानी झांसी को नमन करते हुए पुष्पांजलि की, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में इलाईट चौराहे पर दीप प्रवज्जलीत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर झांसी दुर्ग से समाजसेवी संगठनों की महिलाओं ने वीरांगना की पोशाक में सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकाल कर शहर में रानी झांसी के पराक्रम शौर्य से नई पीढ़ी को अवगत कराया। इधर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें सादर किया। काशी की मणिकर्णिका से झाँसी की रानी बनने तक उनका जीवन ‘शास्त्र और शस्त्र’ के अद्भुत समन्वय का प्रतीक रहा। ब्रिटिश साम्राज्यवाद की विस्तारवादी नीतियों के विरुद्ध वे केवल एक अजेय योद्धा ही नहीं, अपितु एक दूरदर्शी प्रशासक और कुशल सैन्य रणनीतिकार भी थीं। झाँसी की रक्षा से लेकर कालपी और ग्वालियर के मोर्चों तक, उनके नेतृत्व ने स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा