झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोस्को एक्ट मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी की अदालत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने और मोबाइल से वीडियो बनाने तथा युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग जाने वाले बाल अपचारी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे विशेष शासकीय अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाह 6 अगस्त 2026 को थाना मऊरानीपुर में पुरानी बे निवासी चंद्रभान श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसे गांव के रहने वाले जयूष श्रीवास, हिमेश, ध्रुव महाकाल, बिक्की जोशी और उसके कई साथी जिसमें बाल अपचारी भी शामिल है, उसे जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए और नन्नि माता मंदिर के पास ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसका मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसमें कई आरोपियों की पूर्व में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। आज आरोपी बाल अपचारी की ओर से न्यायालय में जमानत याचिका प्रस्तुत की। जिस पर अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि बाल अपचारी द्वारा किया गया कृत्य घटना का वीडियो दर्शाता है कि वह जमानत देने योग्य जाऊ है। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी बाल अपचारी को जमानत देने से इंकार कर उसका जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा