वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पूर्व सैनिकों ने अर्पित की पुष्पांजलि

झाँसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पावन अवसर पर आज 19 नवंबर 2026 को सदर बाजार चौराहा, झाँसी में मानव विकास संस्थान एवं सनशाइन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झाँसी इकाई के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिक सदस्यों ने सहभागिता की।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झाँसी इकाई ने आयोजक संस्थाओं मानव विकास संस्थान एवं सनशाइन क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *